
UP POLICE: दरोगा भर्ती परीक्षा हेतु डीएम व एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह के साथ मैदान में उतरे जहां उन्होंने यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए जनपद के 9 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर वह प्रत्येक केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। 14 व 15 मार्च को परीक्षा आयोजित होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का नकलविहीन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। कंट्रोल रूम की स्थापना, साफ सफाई के साथ-साथ केंद्र के आसपास स्थित फोटो कॉपी की दुकान, कोचिंग सेंटर को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























