हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में 31 मई को कोरोना कर्फ्यू की अवधि पूरी होने जा रही है। ऐसे में कोरोना की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रदेश के जिन जिलों में 600 से कम कोरोना के एक्टिव मामले होंगे वहां 1 जून से थोड़ी राहत दी गई है। समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
दो दिन रहेगी साप्तहिक बंदी:
भले ही सरकार ने कुछ जिलों में थोड़ी राहत देने का फैसला लिया है लेकिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
यूपी के 55 जिलों में बाज़ार खुलने की उममीद:
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर किसी जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या अगर 600 से कम है तो वहां 1 जून से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुल सकेंगे और ठेले व खोमचे वालें भी बिक्री कर सकेंगे। इन जिलों में सरकारी और ग़ैर सरकारी दफ्तर 50 फीसदी हाज़िरी के साथ खुल सकेंगे। सारे स्टॉफ से काम लेने के लिए उन्हें रोटेशन पर बुलाया जाएगा, लेकिन एक वक्त में सिर्फ 50 फीसदी लोग ही आफिस जा सकेंगे। फ्रंटलाइन विभाग के कर्मचारी पूरी तरह पूरे प्रदेश में पहले की तरह काम करते रहेंगे।
20 ज़िलों में कोई राहत नहीं:
कोरोना की स्थित को देखते हुए सरकार ने 20 जिलों में कोई राहत नहीं दी है। ये जिले हैं:
सहारनपुर, वाराणसी, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, नोएडा, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर, सोनभद्र, जौनपुर, बाग़पत, मुरादाबाद, ग़ाज़ीपुर, बिजनोर, देवरिया, लखनऊ और मेरठ हैं।
जिम, स्वीमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद:
कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में कोचिंग संस्थान, शॉपिल मॉल, जिम, क्लब, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक संस्थान में जा सकेंगे। इस दौरान सभी कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई की इजाज़त होगी। बैंक सभी जगह पहले की तरह खुले रहेंगे।
होम डिलीवरी की अनुमति:
फिलहाल रेस्तरां संचालकों को थोड़ी राहत देते हुए सरकार ने होम डिलीवरी की इजाजत दी है। हालांकि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ढाबे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुल सकेंगे।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606:


































