👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनाव आयोग ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। यूपी में 403 सीटों पर सात चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण का चुनाव 10 फरवरी, दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा जबकि काउंटिंग 10 मार्च को की जाएगी जिसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। पिछली बार यानी साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हो गई थी और 36 दिनों बाद यानी 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी।


























