👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भारत वैभव पार्टी उत्तर प्रदेश ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। विधानसभा संख्या 59 हापुड़ से रेखा सांई पुत्री चंद्रशेखर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भारत वैभव पार्टी के प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश दुबे तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश तिवारी ने रेखा सांई को विधान सभा उम्मीदवार मनोनीत किया है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































