हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 504, 507 तथा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंभावली थाने में तैनात दरोगा अनिल बाबू ने यह मुकदमा दर्ज कराया है जिनका कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि जनपद के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। ऑडियो क्लिप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093




























