हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 24 मार्च से होने वाली परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षाएं होंगी।
परीक्षा केंद्रों पर निगरानी हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। ये परीक्षाएं जनपद में 44 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। हाईस्कूल के 14208 तथा इंटर के 13050 छात्र (व्यक्तिगत व संस्थागत) परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षाएं नकल विहिन कराने के उद्देश्य से जनपद को 6 जोन व 10 सेक्टर में विभाजित कर मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। परीक्षा केंद्रों के निकट मंडराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380























