हापुड़/प्रयागसज, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं शनिवार को समाप्त होंगी। इसी के साथ 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के परिणाम का इंतजार शुरू हो जाएगा। छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे बोर्ड सूत्रों की मानें और सबकुछ निर्धारित उम्मीद के मुताबिक हुआ और चुनाव आयोग की अनुमति मिल गई तो अप्रैल अंत या अधिकतम मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो जाएगा। पिछले साल भी कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हुआ था और परिणाम रिकॉर्ड समय में 25 अप्रैल को घोषित कर दिया गया था। इस साल भी 31 मार्च को ही मूल्यांकन समाप्त हो रहा है। हालांकि 2022 में विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम घोषित होने में थोड़ा समय लग गया था। 2022 में मूल्यांकन सात मई को पूरा हुआ था लेकिन परिणाम 18 जून को जारी हुआ था। 2020 में चार जून को मूल्यांकन पूरा होने के 23 वें दिन 27 जून को 10वीं-12वीं का परिणाम जारी हुआ था।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























