
यूपी बोर्ड परीक्षा के माडल पेपर वेबसाइट पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है और इसकी तैयारी के लिए मॉडल पेपर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी अब वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा तैयारी शुरू कर सकेंगे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न होंगी। परीक्षा की तिथियों के घोषित होने के साथ ही केंद्रों के निर्धारण की ‘रूपरेखा भी तैयारी हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने प्रमुख विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट www.upmsp. edu.in पर जारी कर दिए हैं। इनके लिंक एक्स अकाउंट (X) @upboardpryj और फेसबुक अकाउंट madhyamik shiksha parishad पर भी अपलोड कर दिए गए हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































