हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश बोर्ड की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट की परीक्षा 22 जुलाई को होगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों वाले जनपदों के स्ट्रांग रूम में परीक्षा के प्रश्न पत्र भी सुरक्षित पहुंचा दिए गए हैं। 22 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 44,669 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिनके प्रवेश पत्र बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से विद्यालय को भेजे गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्र संख्या के क्रम में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 8:00 से 11:15 तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में 18,400 तथा इंटरमीडिएट में 26,269 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130





























