हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के फार्म बढ़ने की तारीख को नौ नवंबर तक बढ़ा दिया है लेकिन इसके लिए छात्रों को 100 रुपए का विलंब शुल्क देना होगा। वहीं कक्षा 9 और 11 में प्रवेश और पंजीकरण की तारीख भी नौ नवंबर तक बढ़ाई जा चुकी है। आनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में जांचोपरांत किसी प्रकार का संशोधन नौ नवंबर से 14 नवंबर की मध्यरात्रि तक किया जा सकेगा।
बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि कहीं बाढ़ से परेशानी तो ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के कारण तारीख बढ़ाई गई हैं। इससे पहले विलंब शुल्क के साथ बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर थी।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























