यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम: जिला टॉपर देने वाले वीआईपी इंटर कॉलेज में दिखा खुशी का माहौल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड ने शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। 12वीं कक्षा में कृष त्यागी ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है, शांतनु कुमार ने 96.40 अंक हासिल कर दूसरा स्थान और निखिल कुमार व परंकुर ने 95.60 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। चारों ही छात्र वीआईपी इंटर कॉलेज पिलखुवा के छात्र हैं जिन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि टॉप 10 में से आठ छात्र वीआईपी इंटर कॉलेज के हैं जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका स्कूल पिछले कई वर्षों से टॉप करने की परंपरा निभा रहा है।
इस अवसर पर छात्रों में खुशी का माहौल दिखा। सभी काफी उत्सुक थे। छात्र, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रधानाचार्य ने इस अवसर खुशी मनाई और सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























