👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपी बोर्ड ने परीक्षा के परिणाम शनिवार को जारी कर दिए जिसके बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बता दें कि हापुड़ के टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के 10वीं कक्षा के छात्र मुशर्रफ ने विद्यालय टॉप किया है. मुशर्रफ ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया. मुशर्रफ के पिता ट्रैक्टर चालक हैं जिन्होंने बेटे को शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया और दसवीं के परिणाम घोषित होने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई.
मुशर्रफ ने बताया कि उन्होंने दसवीं क्लास में 91.17 अंक प्राप्त किए हैं. जिले में मुशर्रफ का पांचवा स्थान है जिसकी सफलता से परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है.





























