हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड ने शनिवार की दोपहर दो बजे 10वीं के परिणामों की घोषणा कर दी जिसके बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे. जनपद हापुड़ में तुषा तोमर ने बाजी मारते हुए जनपद टॉप किया है. दूसरा स्थान वर्षा ने प्राप्त किया है, वहीं तीसरे स्थान पर दिव्यांशु राणा ने जगह बनाई है. इसके बाद टॉपरों को बधाई देने वालों का तांता लगा है. छात्रों ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया है.
यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के छात्रों को पिछले कई दिनों से परिणामों का इंतजार था. जैसे ही परिणाम घोषित हुए तो सभी अपना-अपना रिजल्ट देखे लगे. तुषा तोमर को जब पता चला कि उन्होंने जनपद हापुड़ में 93.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बता दें कि टॉप 10 टॉपरों की सूची जारी हुई है जिसमें 14 छात्रों ने जगह बनाई है.
प्रथम स्थान पर तुषा तोमर ने 93.50% अंक, द्वितीय स्थान पर वर्षा ने 92.50 अंक, तृतीय स्थान पर दिव्यांशु राणा ने 92% अंक प्राप्त किए हैं. वहीं क्रष त्यागी ने चौथा, पुनीत कुमार व मुशर्रफ ने पांचवा, शांतनु कुमार ने छटा, अभिनव यादव व मुदित ने सातवां, कनुप्रिया शुक्ला ने आठवां, निधि रानी ने नवां, अंशुम, हिमांशी चौधरी व मंताशा ने दसवां स्थान हासिल किया है. परिणाम घोषित होने पर छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050

























