
शहीद की प्रतिमा का अनावरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के धौलाना तहसील अंर्तगत ग्राम सिखेड़ा के वीर बलिदानी सिपाही धर्म सिंह तोमर की प्रतिमा का अनावरण उनके 26 वें शहादत वष॔ में वयोवृद्ध सैनिक मुरारी सिंह व पूव॔ सैनिकों द्बारा किया गया। शहीद स्थल व प्रतिमा का निर्माण शहीद धर्म सिंह तोमर के माता कुंती देवी पिता राम भूल सिंह व परिवार द्बारा कराया गया है।
इस अवसर पर पूव॔ वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कारगिल युध्द 26 जुलाई 1999 को समाप्त हो गया। परन्तु नापाक दुश्मन पाकिस्तान अपनी गन्दी हरकतों से बाज नही आया। 26 अक्टूबर 1999 की उसी कारगिल उसी विषम परिस्थिति में दुश्मन के घुसपैठिये से देश की रक्षा करते हुए सिपाही धर्म सिंह तोमर वीरगति को प्राप्त हो गये।
वीर बलिदानी सिपाही धर्म सिंह की स्मृति में उनके ग्राम सिखेड़ा में शहीद धर्म सिंह जूनियर हाई स्कूल है तथा सरकार द्बारा स्मृति द्बार बनवाया गया, जिसके सौन्दर्यीकरण की आवश्यकता है ।
पूव॔ सैनिकों द्बारा उनके माता पिता को यादगार स्वरूप आंवले का पौधा भेंट कर रोपित किया गया तथा शहीद शौर्यगाथा स्मारिका की प्रति भेंट की, जिसमें शहीद धर्म सिंह जी की वीरता का वण॔न है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने भी शहीद धर्म सिंह की शहादत को नमन करते हुए उनके माता पिता द्बारा किये गए शुभ कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले कर्नल विवेक सिंह, जी. एस. अस्पताल के डायरेक्टर मनोज सिसोदिया, पूव॔ वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ए ई डी सी वेटरन कृष्ण पाल सिंह, जिलाध्यक्ष पूव॔ सैनिक संघ कैप्टन राजेश चौधरी, कैप्टन गोपीचंद, जिलाध्यक्ष ए ई डी सी हवलदार शाहिद अली , वेटरन कंवर पाल सिंह, वेटरन मुरारी सिंह, गजेंद्र सिंह, गजबीर सिंह, ओमपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, जू० हाई स्कूल के प्रिसिंपल मौ रिजवान, चमन सिंह आदि के साथ ही क्षेत्र व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























