हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की जान कितनी सुरक्षित है इसका एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है। जहां एक बोट में सवारियों को बिना लाइफ जैकेट के ही बैठा दिया गय जिसमे बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? मौके पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी किस तरह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं यह भी कई सवाल खड़े कर रहा है।
बता दें कि तीर्थनगरी में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर गंगा मैय्या का आशीर्वाद लेते हैं। आस्था के इस केंद्र पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ टूरिस्ट भी आते हैं और बोटिंग का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन यह बोटिंग कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। नियमों को दरनिकार कर यहां बोटिंग कराई जा रही है। शायद इस बोट संचालक के लिए लाइफ जैकेट किसी की जिंदगी से ज्यादा है। ऐसे में प्रशासन ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
































