हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के कारण गांव सपनावत, लाखन व हापुड़ के अनुज विहार के 250 मीटर रेडियस में आने वाले इलाकों को सील किया गया था। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी की एक रिपोर्ट के अनुसार उक्त इलाकों में कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव प्राप्त हुई है जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने गांव सपनावत व गांव लाखन तथा हापुड़ के मौहल्ला अनुज विहार के 250 मीटर रेडियस जो भी कम है उसे तत्काल प्रभाव से अनसील कर दिया है। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने बताया है कि उक्त इलाकों में लॉकडाउन की समस्त शर्तें लागू रहेंगी जिनका कड़ाई से पालन करना होगा। लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

























