हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है जब एक बाइक पर सवार युवक जैसे ही निजामपुर बाईपास के पास पहुंचा तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस दौरान बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं आई।
शोर सुनकर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एंबुलेंस ने घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























