👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। यह घटना रेलवे फाटक संख्या 85 सी के पास हुई।
मामला गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे का है जब फाटक संख्या 85 सी एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शव के चिथडे उड़ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एकत्र कर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। इस दौरान गाजियाबाद और हापुड़ की ओर आने जाने वाली ट्रेनें कुछ समय के लिए प्रभावित रही। फिलहाल मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333




























