
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संयुक्त पैशनर्स कल्याण संस्था की मेरठ में बैठक आयोजित हुई जिसमें संयुक्त पैशनर्स कल्याण संस्था से ओंकार नाथ तिवारी , क्षमा नाथ दुबे और गुलाब चंद तिवारी प्रदेश महासचिव ने राशिकरण की कटौती 128 माह किये जाने के तथ्यात्मक सत्य और आठवें वेतन आयोग मे पैशनर्स को लाभ दिये जाने हेतु दिनांक 25 मार्च 2025 के साथ सरकार की पैशनर्स विरोधी नीतियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
तदोपरान्त विरोध स्वरूप “काला दिवस” मनाने के निर्णय की जानकारी दी। बैठक में सहभागिता कर रहे पैशनर्स संगठनों और सैकडों पैशनर्स साथियों ने एकमत से संयुक्त पैशनर्स कल्याण संस्था के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के अनुसार हरेक आन्दोलन और विरोध प्रदर्शन में सहभागिता का आश्वासन दिया। धर्मेन्द्र जाखड जिला संयोजक संयुक्त पैशनर्स कल्याण संस्था और महेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पैशनर्स सेवा संस्थान के साथ सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, हापुड़ आदि उपस्थित रहे।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

























