कबूतरबाजों की अनोखी कबूतर प्रतियोगिता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव भिकनपुर में रविवार को कबूतर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबूतर प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए ग्रामीण व युवा अपने-अपने मकानों की छतों पर जा चढ़े।
रविवार की सुबह गांव भिकनपुर, घुंघराला, नूरपुर सुल्तानपुर आदि दर्जनों गांवों से सैकड़ों कबूतरबाज अपने-अपने कबूतर लेकर गांव भिकनपुर में पहुंचे और प्रतियोगिता के आयोजक अनवार व इश्तियाक ने घोषणा की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वित्तीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कबूतरबाज को क्रमशः 51 सौ, 31 सौ, 21 सौ व 11 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
सभी कबूतरबाजों के कबूतरों को एक साथ खुले आसमान विचरण के लिए छोड़ा गया तो युवकों ने तालियां बजाकर हर्ष व्यक्त किया और कबूतरों को देखने के लिए लोग छतों पर जा पहुंचे। जो कबूतर सबसे बाद में आसमान से नीचे आया, उसे प्रथम घोषित किया गया।




























