हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी. के सिंह शुक्रवार को जनपद हापुड़ के धौलाना में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे जहां उद्योगपतियों के साथ एक बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान व्यापारी हित में चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी।
बता दें कि धौलाना पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उद्यमियों से केंद्रीय वीके सिंह ने कहा कि उद्यमियों में एकता और तालमेल जरुरी है। यदि व्यापारी एक होंगे तो समस्याओं से जल्द निपटा जा सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विकास कर रही है। सरकार का मकसद सभी तक विकास पहुंचाना है। क्षेत्र से लखनऊ तक सड़क रास्ते पहुंचना आसान होगा जिससे उद्यमी समय पर सामान पहुंचा सकें। इसी के साथ और भी कई योजनाओं से केंद्रीय मंत्री ने सभी को रूबरु कराया।





























