👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):गंगा नेचुरल फार्मिंग समिति बहादुरगढ़ के सदस्यों ने नीति आयोग द्वारा आयोजित “नवोन्मेषी कृषि” पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन विज्ञान भवन कृषि मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
प्राकृतिक कृषि के मास्टर ट्रेनर भारत भूषण गर्ग में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से प्राकृतिक कृषि को संपूर्ण जिले में लागू करने की मांग करते हुए उन्हें गंगा नेचुरल फार्म पर आमंत्रित किया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हापुड़ जनपद की यात्रा पर आएंगे ।इस अवसर पर मूलचंद आर्य जगदीश सिंह चौहान विनोद कुमार राजेंद्र कुमार चौहान श्याम बिहारी गुप्ता गोपाल उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही।





























