👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गांव आलमगीर पुर कासमय सिंह उर्फ शम्भु गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और वह छिपा फिर रहा था,आखिर गढ़ पुलिस ने समय सिंह को शराब सहित पकड़ लिया।आरोपी को जेल भेज दिया है।




























