Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपेड़ा उपखंड क्षेत्र के गांव दतियाना के पास से गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। हाईवे के निर्माण में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए हाल ही में विद्युत लाइन को शिफ्ट कर अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई थी लेकिन खुदाई के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी से खुदाई के दौरान ऊर्जा निगम का अंडरग्राउंड केबल कट गया जिससे दतियाना गांव के किसानों के नलकूपों की आपूर्ति ठप हो गई और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता कुंवरपाल सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा केवल कटा है जिसे ठीक कराया जा रहा है। इस दौरान सतवीर त्यागी, दुष्यंत त्यागी, बालेश्वर त्यागी, रजनीश त्यागी समेत कई किसानों के नलकूप ठप हो गए।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500




























