
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत बिना हेलमेट वाले 120 दो पहिया वाहन चालकों का चालान
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): NO Helmet, No fuel अभियान चलाकर गुरुवार को हापुड़ में विभिन्न पेट्रोल पम्पों की चेकिंग की गयी जिसमें क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव, प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी, अजयवीर सिंह, रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन), एवं आशुतोष उपाध्याय यात्री / मालकर अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें विभन्न पेट्रोल पम्पों को सचेत किया गया कि जो बिना हेलमेट लगाये आये उन्हें तेल न दिया जाये। देखा गया कि प्रायः काभी सख्या में लोग हेलमेट लगाकर पम्पों पर आते दिखे और नागरिकों को भी जागरूक किया गया कि सड़क सुरक्षा के लिए आपकी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाये न केवल पेट्रोल व चालान से बचने के लिए हेलमेट लगायें। अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाये ताकि आपका जीवन सुरक्षित रहे। आम जनमानस से भी अपील की गयी कि बिना हेलमेट के बाईक ना चलायें। इसी क्रम में बिना हेलमेट पहने 120 वाहनों का चालान भी किया गया। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601




























