हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश राज्य एक्सप्रैस वे इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथारिटी, सी-13 दित्तीय तल, पर्यटन भवन, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ की परियोजना 06 लेन गंगा एक्सप्रैस वे/ लिंक रोड (लम्बाई 593.87 किमी) उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायू, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से प्रयागराज तक निर्माण प्रस्तावित है। जनपद हापुड़ उक्त परियोजना की कुल लम्बाई 43.800 किमी है। जनपद के कुल 29 गांव तहसील सदर के 7 गांव (आगपुर सराय, गोहरा आलमगीरपुर, मराद अलीपुर, औरंगाबाद, माधापुर मौजमपुर, हाजीपुर एवं उदयपुर) एवं तहसील गढ़मुक्तेश्वर के 22 गांव (दत्तियाना, पीरनगर, हिम्मतपुर, राजपुर, सिम्भावली, फरीदपुर, सिखेड़ा मुरादाबाद, मुरादपुर, बंगोली, सिंगनपुर, राजापुर, जखेड़ा रहमतपुर, चुचावली, भैना सदरपुर, बहापुर ढेहरा, चांदनेर, बहादुरगढ़, आलमनगर बांगर, भदस्याना, बरारी, आलापुर, किरावली बागर एवं काठ/ शंकरा टीला बागर) सम्मलित है।
भारत सरकार की अधिसूचना संख्या एसओ-1533 दिनांक 14.09.2006 के अनुपालन में सदर्मित परियोजना की जनपद हापुड़ में लोक सुनवाई जिलाधिकरी हापुड़ की अनुमति से मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ की अध्यक्षता में 11-05-2022 को सम्पन कराई गई। लोक सुनवाई के दौरान उपस्थित जनता द्वारा भूमि अधिगृहण, मुआवजा इत्यादि से प्रशन किए गए। जिनके सम्बंध में उत्तर प्रदेश राज्य एक्सप्रैस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी के प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रतिउत्तर दिए गए तथा अवगत कराया गया कि भूमि अधिगृहण की कार्यवाही भूमि अधिगृहण एक्ट के प्राविधानों के अंतर्गत ही की जा रही है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922
























