हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उद्यम स्थापना के लिए ऋण प्रदान किया जा रहा है। इसके लाभ उठाने के लिए कोई भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जिले को 52 इकाइयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जिला ग्रामोउद्योग अधिकारी राकेश कर्णवाल ने बताया कि औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए योजना के तहत अधिकतम 25 लाख रुपए तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 35 प्रतिशत अनुदान की सुविधा है। योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की वित्तपोषित इकाइयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज छूट सुविधा तीन वर्ष तक देने का प्रावधान है। योजना में केवल आनलाइन आवेदन ही अनुमान्य है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509
























