हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित










हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद हापुड़ के लिए निर्धारित 254 जोड़ों के लक्ष्य के सापेक्ष 95 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो चुका है, शेष 159 जोड़ों का विवाह माह फरवरी, 2026 की तिथि 24 फरवरी 2026 में होना प्रस्तावित है। योजनान्तर्गत पात्र आवेदक उपरोक्त तिथियों में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम अन्तर्गत वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
योजनान्तर्गत पात्रता की शर्ते निम्नवत हैः-1. कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो।2. कन्या/कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन तथा जरूरतमंद हों।3. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम रु0 3.00 लाख तक हो।4. सामूहिक विवाह योजना के पोर्टल पर किये गये आवेदन में विवाह की तिथि को कन्या की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है तथा वर की आयु विवाह की तिथि को 21 वर्ष पूर्ण हो गयी हो। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होंगे।5. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।6. विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्याग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।योजनान्तर्गत निर्धारित देय धनराशि 01 लाख रुपये में से कन्याओं के बैंक खाते में रूपये 60,000/- की धनराशि, तथा विवाह-कार्यक्रम के लिये रु0 25,000/- का सामान उपहार स्वरूप एवं रु0 15,000/- कार्यक्रम व्यवस्था एवं आयोजन पर व्यय किये जाने का प्रावधान है।

जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846








  • Related Posts

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मामले में हापुड़ के फारेस्ट रेंजर…

    Read more

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    🔊 Listen to this UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

    हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

    जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

    जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

    खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

    खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

    छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

    छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण
    error: Content is protected !!