
अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़कर पिकअप से टकराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार को अल्लाहबक्शपुर के पास एक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक रेलिंग को तोड़ता हुआ दूसरी ओर पहुंच गया और मौके से गुजर रही पिकअप से टकरा गया। इस दौरान पिकअप गाड़ी पूरी तरीके से सतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जेसीबी मशीन की मदद से वाहनों को हटाया और यातायात सुचारु कराया।
मामला सोमवार का है जब एक ट्रक जैसे ही गांव अल्ल्हाबक्शपुर के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए मौके से गुजर रही पिकअप से टकरा गया। सड़क हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































