हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की तीर्थ नगरी बृजघाट पर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गई। इस दौरान कार सवार दो लोग घायल हो गए। सभी कार सवार गुलावठी के रहने वाले हैं जो बृजघाट आए थे। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक स्याना पलवाड़ा रोड पर एक जेन कार मैं सवार चार युवक सियाना बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। सड़क मौजूद गड्ढा चालक को नजर नहीं आया। अचानक गड्ढा देख चालक ने गाड़ी मोड़ दी जिससे कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराई।
कार के टकराते ही आसपास में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर इस हादसा का शिकार हो गया और वह सड़क से नीचे उतर गया। इस दौरान कार में सवार चार युवकों में से दो को गंभीर चोटे आई जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























