हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की हरोड़ा रोड पर एल्कोहल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। आग के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
एल्कोहल से भरा एक टैंकर शुक्रवार को मेरठ के दौराला से रामपुर जा रहा था। जैसे ही टैंकर हरोड़ा रोड फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो चालक ने टैंकर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन फ्लाईओवर के पास ही पलट गया। पलटने के कुछ ही मिनटों में टैंकर में आग लग गई जिसने भयानक रूप ले लिया। ऐसे में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। कैंटर में सवार मुरादाबाद निवासी राजू सैनी और रामपुर निवासी सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार जारी है।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























