चाचा व दो भतीजों के साथ की मार पिटाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा के दो सगे भाई और उनके चाचा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव उपेड़ा के लव कुश ने बताया कि उसके पड़ोस में जितेंद्र, दिनेश, हर्ष और विपिन रहते हैं। अक्सर यह सभी लोग हापुड़ और गाजियाबाद में रहते हैं। 15 सितंबर की रात सभी लोग गांव आए थे। देर रात सभी उक्त लोगों की पीड़ित के चाचा जयकरण से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए आरोपियों ने चाचा के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की। विरोध पर चाचा को पीटना शुरू कर दिया। विवाद होता देख पीड़ित और उसका भाई सावन मौके पर पहुंचा। दोनों ने चाचा को बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मार पिटाई की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दी है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181

































