
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मामा-भांजे गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टर को भेजी थी सनातन मंदिर की वीडियो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो और जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त मामा-भांजे को इण्डेन गैस एजेंसी मुग़ल गार्डन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए हैं।
#ISI समर्थित कुख्यात अपराधी को भेजी वीडियो:
मोबाइल एनालिसिस से पता चला कि दोनों ही आरोपी राष्ट्र विरोधी गतिविधि में लिप्त थे जिन्होंने करीब एक महीने पहले दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, उसके पास स्थित सनातन धर्म मंदिर और मंदिर के बाहर की कॉलोनी की फोटो और वीडियो ISI समर्थित #Pakistan के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजी थी। इसी के साथ ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर की फोटो लेने का भी प्रयास किया।
मामा-भांजे को किया गिरफ्तार:
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अजीम राणा पुत्र सलीम राणा निवासी मुग़ल गार्डन पिपलेहड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ और उसके भांजे आजाद राजपूत पुत्र नौशाद निवासी गांव जई थाना भावनपुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है।
देश को पहुंच सकती थी बड़ी क्षति:
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी देश-विरोधी गतिविधि में लिप्त थे। इस हरकत से देश को बड़ी क्षति पहुंच सकती थी। दोनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई समर्थित पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए जिन्होंने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन दिल्ली और उससे सटे सनातन मंदिर में आसपास की कॉलोनी के फोटो व वीडियो, लोकेशन आदि शहजाद भट्टी को साझा किए थे। इसी के साथ ग्रेटर नोएडा के बिसरख में स्थित रावण मंदिर की लोकेशन भी भेजी गई थी जिसका फोटो लेने का प्रयास भी किया गया था। दुश्मन देश पाकिस्तान के शहजाद भट्टी से गुप्त बातें साझा करते थे जिसका उद्देश्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था जिससे देश को नुकसान पहुंच सकता था। उनकी शहजाद भट्टी से लाइव वीडियो चैट भी की होती थी।
दिल्ली के मॉल में कार्य करता है एक आरोपी:
आपको बता दें कि आरोपी अजीम दिल्ली के एक मॉल में कार्य करता है और उसी समय वह पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया।विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि उसे यहां से वीडियो भेजने के लिए फंडिंग की जाती थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559































