सिम्भावली में नीलाम हुए 31 लाख रुपए में लावारिस वाहन
हापुड सीमन (ehapurnews.com):वर्ष 2008-2021 तक के थाना सिंभावली परिसर में पड़े हुए 144 वाहनों का निस्तारण बुधवार को 31लाख रुपए में निस्तारण कर दिया गया।
25 अक्टूबर-2023 को थाना सिम्भावली परिसर में वर्ष 2008-2021 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल व लावारिस एवं सीजशुदा 144 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।नीलामी के दौरान कुल 144 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 31,00,000/- (31 लाख रूपये) लगायी गयी।नीलाम किए गए वाहनों में 109 दो पहिया वाहन,32 चार पहिया वाहन तीन छह पहिया वाहन शामिल हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
























