जनपद में अमान्य विद्यालयों बंद कराए
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय सभागार कक्ष में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में आहूत की गई।बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के समस्त गैप्स का संबंध में निर्देश दिए गए कि सम्बन्धित से संपर्क कर धनराशि,सहयोग एवम अन्य हस्तक्षेप हेतु पत्र जारी करते हुए कार्य समय अंतर्गत पूर्ण कराएं। फर्नीचर को विधायक से समन्वय स्थापित कर विद्यायक निधि से संतृप्त कराएं। समस्त टैबलेट्स को संचालित कराते हुए डिजिटल पंजीकाओं पर प्रतिदिन कार्य कराया जाए।खराब टैबलेट्स के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एवं सर्विस सेंटर से संपर्क कर उन्हें ठीक या बदलवा लिया जाए। समस्त जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी समय से अपने निरीक्षण पूर्ण करें निरीक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्वयं भी छात्रों की किताबें एवं कॉपियां को देखते हुए निरीक्षण के समय शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करें। समस्त ए आर पी, एस आर जी एवम डायट मेंटर भी अपने पर्यवेक्षण समय से पूर्ण करते हुए प्रशिक्षण रोचकता एवम गुणवत्ता से प्रदान करें।खंड शिक्षा अधिकारी अपने कार्ययोजना में निपुण आकलन के लिए चरणों वार दिए गए विद्यालयों को निपुण बनाए जाने हेतु ठोस रणनीति बनाकर क्रियान्वित करें एवं अक्टूबर माह में होने वाले निपुण आंकलन में परिणाम सकारात्मक परिवर्तन के साथ परिलक्षित हो, इस प्रकार कार्य करें। यू डायस कार्य की फीडिंग धीमी होने पर रोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए गए जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाए। यू डायस कार्य में धीमी गति से कार्य करने वाले सरकारी,मदरसा एवम प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची बनाते हुए उनसे वार्ता की जाएं एवम पत्र बनाकर आवश्यक कार्यवाही को जाए। यदि हस्तक्षेप की जरूरत हो तो स्वयं सीडीओ ऑफिस से वार्तालाप करें।अमान्य विद्यालयों का चिन्हित करते हुए समस्त अमान्य विद्यालयों को बंद कराएं जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें।बैठक में मध्याह्न भोजन, डीबीटी,आधार वेरिफिकेशन एवम समर्थ एप/समेकित शिक्षा पर भी विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा – निर्देश देते हुए बैठक का समापन किया गया। बैठक में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर,समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी,जिला समन्वयक, एस आर जी, ए आर पी,समेकित शिक्षा शिक्षक एवम के जी बी वी वार्डन उपस्थित रहीं।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065



























