हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सीएमओ ड़ॉ सुनील कुमार त्यागी ने रविवार को बहादुरगढ़ के सेहल चौराहे पर स्थित भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। सीएमओ ने सेंटर का निरीक्षण किया जहां डॉक्टर की जगह अल्ट्रासाउंड मशीन पर कोई अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था जिससे पूछा गया कि चिकित्सक कहां हैं? तो वह मौके से फरार हो गया। वहीं सीएमओ सुनील कुमार त्यागी ने बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर बहादुरगढ़ कस्बा चौकी प्रभारी एसआई सुमित तोमर मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए तीन रजिस्टर, एक लैपटॉप, एक जैल, एक क्रोप आदि बरामद किया। इस दौरान सीएमओ ने सीलिंग की कार्रवाई की।
जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन मौके पर नहीं पाया गया और न ही कोई डाक्टर मौजूद था। मशीन पर कोई ट्रैनर बैठा था जो अधिकारियों को देखते ही मौके से फरार हो गया। सील की कार्रवाई से हड़कंप का माहौल है। विभाग ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिनी ट्रक ने महिला को कुचला
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…
Read more
























