हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए गढ़ के दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की। इनमें से एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जबकि अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के पी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गढ़ की स्याना रोड पर दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर एक कर्मचारी से अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन संबंधित दस्तावेजों को दिखाने के लिए कहा गया। कर्मचारी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया और मौके से भाग गया जिसके बाद टीम ने महादेव सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। वहीं अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटर पर टेक्नीशियन मिलने के चलते विभाग ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
































