👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के उधमी अशोक छारिया को आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया। उधमी छारिया हापुड़ के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता है इससे पूर्व वह आईआईए के राष्ट्रीय सचिव के पदभार को संभाल रहे थे। सन 2008 में उधमी अशोक छारिया के अथक प्रयासों से आईआईए के हापुड़ चैप्टर का गठन हुआ था। छारिया पिछले 25 वर्षों से हापुड़ के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद करते रहे। उधमी अशोक छारिया ने आईआईए के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों को हार्दिक आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि वह संगठन को शक्तिशाली बनाकर प्रदेश एवं जिले के लघु ,अति लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर उन्हें सभी उधमियों ने बधाई दी।




























