उड़ान के संयोजन में महिलाओं ने मनाई होली










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): उड़ान सपनों को नया जीवन, हापुड़ के तत्वावधान में सिटी प्लाजा में रंग बिरंगे फूलों के साथ होली मिलन समारोह आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शाहवार ने कहा कि इस होली पर हम महिला व बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने का कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिवार परामर्श केंद्र की अध्यक्ष मुशर्रफ चौधरी ने कहा होली हर्ष व उल्लास का पर्व है तथा अपनी इन कविता से सभी का मन मोह लिया ।
इस कार्यक्रम में संस्था के फाउंडेशन मेंबर्स सुनीता स्वामी , गरिमा त्यागी , सिमरन कौर तथा डॉ मोनिका सिंह उपस्थित रहीं। तथा डॉ मोनिका सिंह ने महिलाओं के साथ पुरुषों को भी महिलाओं के प्रति अन्याय ना करने तथा अपने पुत्रों को महिलाओं का सम्मान करने के लिए जागरूक करने की बात पर बल दिया। श्रीमती सुनीता स्वामी ने कहा कि भारतीय नारी की आंचल में दूध और आंखों में पानी के दिन गए उसे शिक्षा के द्वारा खुद को जगाना होगा । सिमरन कौर ने कहा कि हमें अपने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देनी है। ब्रेनेवव्स स्कूल की डायरेक्टर रेशु गोयल व तनु गोयल ने कहा कि वह बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं तथा उड़ान संस्था को महिला जागरूकता कार्यक्रम के लिए बधाई दी। सभी महिलाओं व सम्मानित अतिथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया । इस अवसर पर अलका चंद , ऋतु, आरती , मुर्तजा बिलाल, वजिया आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!