👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट पर लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला करने वाले दो युवकों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार को दो युवकों में श्रद्धालुओं को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें दोनों एक दूसरे पर हमला करते हुए नजर आए. लाठी डंडों से लैस युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542




























