
साइबर ठगों को बैंक खाते दिलाने वाले हापुड़ के दो युवक धरे गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ से दो ऐसे नौजवानों को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगो को 20 प्रतिशत कमीशन पर खाते उपलब्ध कराते थे। गाजियाबाद पुलिस ने जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर के गांव मतनावली के आशीष राणा को गिरफ्तार किया जो 20 प्रतिशत कमीशन के बदले साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। 12वीं पास आशीष राणा ने 14 बैंक खाते साइबर ठगों को दिए थे। आशीष के इशारे पर ही पुलिस ने गांव कमरुद्दीन नगर के प्रिंस शर्मा को भी गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पुलिस साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए उसी का खाता कंगालती थी। लेकिन अब हर बैंक के उन खातों का पता लगाया जा रहा है जिसमें ठगी की रकम आती है। पुलिस ने पहले चरण में गाजियाबाद क्षेत्र में कोटक महिंद्रा बैंक के खातों को खंगाल तो 347 खाते मिले जिनका प्रयोग ठगों ने खरीदारी के लिए किया। इनमें से फर्जी दस्तावेज पर खोले गए 31 खाते ऐसे मिले हैं जिन्हें खुलवाने के बाद ठगों को किराए पर दिया गया था। गाजियाबाद से 200 किलो मीटर के दायरे में बैठकर ठग इन खातों का प्रयोग कर रहे हैं।
देशभर से इन खातों में भेजी गई रकम: चिन्हित 31 खातों में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बरेली सहित प्रदेश के कई शहरों के साथ मध्य प्रदेश, बिहार राजस्थान, उड़ीसा, कर्नाटक, गुजरात आदि राज्यों से भी ठगी की रकम भेजी गई है।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926

































