👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने डायल 112 पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर गुरुवार की रात को क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 गाड़ी पर तैनात उपनिरीक्षक वीर बहादुर, महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा और महिला कांस्टेबल मीनू मलिक ड्यूटी के दौरान सोते नजर आए। पुलिस वाहन में सो रहे इन तीनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई जिसके चलते शुक्रवार को तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























