हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बृजघाट और गांव दौताई में हुए अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया.
बता दें कि मेरठ के मुल्तान नगर निवासी रजनीश अपनी पत्नी प्रीती सिंघल और परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए सोमवार को ऑटो से ब्रजघाट जा रहे थे. जैसे ही ऑटो दौताई गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी जिससे 42 वर्षीय प्रीति सिंघल की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. वहीं दूसरा हादसा बृजघाट पर हुआ जहां बस से उतरते समय एक महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















