👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मांस के धंधेबाज घरों में पशुवध करके मांस बेचने में जुटे है। ऐसा ही एक मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाहबख्शपुर का है, जहां पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर रंगे हाथ पशुवध करते पकड़ लिया । पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को 30 किलो मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौका पाकर पांच आरोपी भाग खड़े हुए।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने गांव अल्लाबख्शपुर में एक घर पर छापा मारा और रंगे हाथ पशुवध करते पकड़ लिया। पुलिस ने महिला सहाना, समीना को मीट व तराजू सहित गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी फरार है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























