मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे के दो पहिए रेलवे ट्रैक से उतरे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जंक्शन के पास यूरिया से भरी एक मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे के दो पहिए माल गोदाम के यार्ड की ओर जाते समय बेपटरी हो गए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान मालगाड़ी का डिब्बा पलटा नहीं और ना ही कोई हताहत हुई। जानकारी मिलने पर रेलवे विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से डिब्बे को पटरी पर रखने के प्रयास में जुट गए। हापुड़ के स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मालगाड़ी ज्यादा पीछे चली गई जिसकी वजह से वह बेपटरी हो गई। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है।
मामला शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे का है जब यूरिया लेकर आ रही एक मालगाड़ी के आखरी डिब्बे के दो पहिए रेलवे ट्रैक से उतर गए। कुछ देर बाद जब मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन को आगे की ओर बढ़ाया तो ट्रेन आगे नहीं खिसकी जिसके बाद चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे के इंजीनियरों व अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई तो देखा कि मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे के दो पहिए रेलवे ट्रैक से उतर गए हैं। इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और ना ही रेलवे यातायात प्रभावित हुआ।

For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!