हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दो वेटलिफ्टरों ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन किया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। हापुड़ के मोहल्ला चमरी के रहने वाले दीपांशु तथा स्वर्गाश्रम रोड के रहने वाले वासु त्यागी ने 75-75 किलो भार वर्ग में यह मुकाम हासिल किया है।
दीपांशु ने बीकानेर में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया जिन्होंने गोल्ड मेडल हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है तो वहीं वासु त्यागी ने इंटर यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में अपनी जगह बनाई। दोनों ही वेट लिफ्टरों ने इसका श्रेय जाने-माने वेटलिफ्टर स्वर्गवासी अशोक त्यागी को दिया। दोनों की सफलता पर कोच ओम त्यागी व अर्पित बंसल ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

























