हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता वाली कमेटी ने लखनऊ व हापुड़ में एक-एक वेयरहाउस परियोजना को मंजूरी दे दी। साथ ही उन्होंने वेयरहाउस परियाजनाओं की धीमी प्रगति पर यूपीसीडा के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि के.जे. इंटरप्राईजेज कम्पनी लखनऊ के ग्राम परवर (बिजनौर) में 25.83 करोड़ रुपए की लागत से 26,780 वर्गमीटर क्षेत्रफल में वेयरहाउस बनाएगी। इसी तरह हापुड़ में ग्रीन स्पेश वेयरहाउसिंग एलएलपी 68.98 करोड़ रुपए की लागत से 47516 वर्गमीटर क्षेत्रफल में वेयर हाउसिंग इकाई स्थापित होगी। उन्होंने कहा निर्माणाधीन परियोजनाओं की पुनः समीक्षा होगी।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more
























