
जनपद हापुड़ में बनेंगे दो पशु मेडिकल कॉलेज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए दो पशु मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। हापुड़ में दो पशु मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। प्रारंभ में इन वेटरिनरी मेडिकल कॉलेज में दो डिप्लोमा कोर्स आरंभ किए जाएंगे। डिप्लोमा इन वेटरिनरी फार्मेसी और डिप्लोमा इन लाइव स्टॉक एक्सटेंशन के नाम से यह दोनों कोर्स शुरू होंगे। इसके साथ ही अगले वर्ष से इन मेडिकल कॉलेज में पैरावेटरनरी डिप्लोमा भी आरंभ किए जाएंगे। फिलहाल पशुओं की संख्या बहुत ज्यादा है। उनके हिसाब से प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं है जिसके चलते यह पहल की गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























