हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक साबुन व्यापारी से धोखाधड़ी कर लगभग 16 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असोड़ा में स्थित एक व्यापारी ने बिहार के दो अन्य व्यापारियों को उधार का साबुन दे दिया। लगभग 15 लाख 99 हजार रुपए न मिलने पर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
पीड़ित सोनू का कहना है कि बिहार के सीतामढ़ी के दो व्यापारियों को वह साबुन सप्लाई करता था। दोनों पक्षों के बीच अच्छे व्यापारिक संबंध थे। आरोपी ब्रानजी पांडे ने छह लाख 86 हजार और अमित ने नौ लाख 13 हजार की साबुन उधार लेकर पैसे नहीं चुकाए जिसके बाद पीड़ित व्यापारी सोनू ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033



























