हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सरस्वती बाल मंदिर में कक्षा 10 के दो टॉपर छात्रों को भारत विकास परिषद ने सम्मानित किया। छात्र पारस कंसल और आशीष सिंह को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक सिल्की अग्रवाल, वन्दना शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक सुभाष खुराना, स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, अमित सिंघल, अनिल कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























